( संघर्ष )
हमको आगे बढ़ना होगा,
कदम कदम पर लड़ना होगा|
संघर्षो की राहों पर,
काँटों पर ही चलना होगा |
लड़ना है तो डरना क्या,
मरने से फिर डरना क्या |
डरना हमने छोड़ दिया है ,
लड़ना हमने सीख लिया है |
दमन चक्र चलाओ तुम ,
कानून से डराओ तुम |
हमको आगे बदना होगा ,
कदम कदम पर लड़ना होगा |
शंकर गोयल,पिथोरा
shankar.pithora@gmail.com
mobile 8871645600